एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर : पाँचवें दिन “नारी साक्षरता” पर जागरूकता कार्यक्रम

DNB Bharat Desk

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन का आयोजन “नारी साक्षरता” जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और समाजोपयोगी विषय पर किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रामागर सर के कुशल नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण एवं साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य जागरूकता जुलूस निकाला गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया, जिन्होंने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। यह जुलूस महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर राजवाड़ा होते हुए हाजीपुर असुरारी गाँव तक पहुँचा और पुनः वापस महाविद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुआ।

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर : पाँचवें दिन “नारी साक्षरता” पर जागरूकता कार्यक्रम 2जुलूस के दौरान स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ नारी सशक्तिकरण से जुड़े प्रेरणादायक नारे लगाए, जैसे— “शिक्षित नारी, शिक्षित समाज — इसी से होगा देश का विकास”,

“हर आंगन की शान है नारी — उसी से सजी है दुनिया सारी”,

“चाहे दुर्गा हो या काली — नारी हमेशा से ही शक्तिशाली”,

“देश को आगे बढ़ाना है — तो नारी को सशक्त बनाना है”।

इन नारों के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया गया कि नारी की शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नारी शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोगों को इस दिशा में प्रेरित करना था।

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर : पाँचवें दिन “नारी साक्षरता” पर जागरूकता कार्यक्रम 3इस जुलूस में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें वैभव, अवनीप्रया, अर्पिता, निधि, मीनाक्षी, आशीष, लक्ष्मी, शालिनी,  अमीषा, खुशी, गुड़िया, निशा, खुशी मिश्रा, अस्तुति, निधि झा, विक्की, सचिन, सुमन, विकास सहित अनेक छात्र-छात्राएँ शामिल थे।

कार्यक्रम ने न केवल स्वयंसेवकों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया, बल्कि समाज में नारी साक्षरता और सशक्तिकरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया। यह आयोजन निश्चित रूप से एक सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article