12 हजार घरों में सोलर लगाने का लक्ष्य के साथ नालंदा राज्य के दुसरे स्थान पर
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा-ऊर्जा विभाग बिहार सरकार के द्वारा बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी कुंदन कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता मनीषकांत कुमार और एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर 17 लाभार्थियों के बीच चेक का वितरण किया गया।जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने लोगों से अपने घरों में सोलर ऊर्जा अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न सिर्फ देश सेवा होगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से देश आत्मनिर्भर बनेगा। वहीं विद्युत अधीक्षण अभियंता मनीषकांत कुमार ने बताया कि मार्च 2027 तक पूरे देश में 1 करोड़ घरों में सोलर लगाने का लक्ष्य है,
जबकि बिहार में 4 लाख 80 हजार और नालंदा जिले में 12 हजार घरों तक इसे पहुंचाने की योजना है। नालंदा इस दिशा में राज्य में दूसरे स्थान पर है। हमें इस दिशा में और भी तेजी से जागरूकता लाने की जरूरत है ताकि हम दूसरे स्थान से पहले स्थान तक पहुंच सके।
डीएनबी भारत डेस्क