अज्ञात चोरों ने किसान का मोटर पंम्प चुराकर हुआ फरार,पटवन की समस्या उत्पन्न, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों आए दिन कहीं ना कहीं लगातार चोरों के द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गूरूवार को देर रात में थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी ओकील राय के गभूआ स्थित नेहाल थान के पास अवस्थित ढेरा पर से अज्ञात चोरों के द्वारा पटवन के लिए लगाए गए मोटर व पाइप की चोरी कर ले उड़े।इस संबंध में पीड़ित किसान ओकील राय ने बताया कि देर रात तक पटवन किए हैं।घर खाना खाने चले गए।

वहीं खाना खा कर सो गए। सुबह में जब खेत में पानी पटाने आए तो देखा कि मोटर और पाइप नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दिया गया है।आपको बताते चलें कि इस से पूर्व में भी चोरों के द्वारा मुजफरा बाजार,खुनिमा ढाला के पास,जिंदपुर, वीरपुर, मुरादपुर ढाला के पास,बहरबन्नीइस्कुल, नवीन प्राथमिक विद्यालय मल्हडीह समेत अन्य गांवों के घरों,ढेरा और सरकारी संस्थाओं में चोरों के द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। उक्त सभी मामलों में पुलिस की अब भी हांथ खाली ही है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article