नालंदा:नदी में नहाने के दौरान छात्र की डूबकर हुई मौत,दोस्तों के साथ गोईठवा नदी में गया था नहाने

DNB Bharat Desk

घरवालों को बिना बताये दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया था,नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया।

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के फतेहली गांव स्थित इथेनॉल प्लांट के पास शुक्रवार को गोइठवा नदी में डूबकर किशोर की मौत हो गयी। वह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया। मृतक की पहचान महानंदपुर गांव निवासी अनुज प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में की गयी है। वह छठी कक्षा का छात्र था।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि वह घरवालों को बिना बताये दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। अन्य लड़कों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गयी।

नालंदा:नदी में नहाने के दौरान छात्र की डूबकर हुई मौत,दोस्तों के साथ गोईठवा नदी में गया था नहाने 2घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां ने जिस बेटे की लंबी उम्र के लिए जितिया का उपवास रखा था।आज उसी पुत्र की मौत डूबने से हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article