नालंदा जिले में वज्रपात से किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र इलाके के अरौत गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 46 वर्षीय रामप्रसाद चौहान की मौत हो गई। नालंदा जिले में वज्रपात से किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात जिले में झमाझम बारिश हुई थी और इस झमाझम बारिश के बीच रामप्रसाद चौहान घर से किसी काम को लेकर बाहर निकले थे इसी दौरान घर के आगे ही जोरदार वज्रपात रामप्रसाद चौहान के ऊपर हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों को तब तक कुछ पता चलता तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article