बेगूसराय में एक व्यक्ति की मौत, परिजन ने लगाया पीट पीटकर हत्या किये जाने आरोप

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत गांव की ।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में घर से बुलाकर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक व्यक्ति की मौत, परिजन ने लगाया पीट पीटकर हत्या किये जाने आरोप 2

मृतक व्यक्ति की पहचान कुशमहौत गांव के रहने वाले रामसेवक साह का 55 वर्षीय पुत्र सुरेश शाह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया 21 नवंबर को मृतक के भतीजा विकी कुमार गांव के ही एक लड़की को लेकर भागा था। तभी से लड़की के परिजनों के द्वारा लगातार घर पर चढ़कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

आज लड़की के परिजन मृतक सुरेश को घर से बुलाकर ले गया और लाठी डंडे एवं कुदाली से हमला कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस घटनास्थल पर गई लेकिन कुछ नहीं किया। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। और इस हत्या को लेकर ग्रामीणों में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article