नालंदा : त्योहारों के मद्देनजर हर थाना क्षेत्र में पुलिस की रहेगी मुस्तैदी,रैप के जवानो ने किया फ्लैग मार्च

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी पर्व त्योहार के मौके पर पुलिस की मुस्तैदी को लेकर सभी क्षेत्रों में अभी से ही पुलिस की सजगता दिख रही है। सभी पर्व त्योहार शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न हो इसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा रैप की एक कंपनी को बुलाई गई है।

- Sponsored Ads-

मंगलवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र में जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास व बदमाशों में खौफ खौफ का माहौल देखा गया।

नालंदा : त्योहारों के मद्देनजर हर थाना क्षेत्र में पुलिस की रहेगी मुस्तैदी,रैप के जवानो ने किया फ्लैग मार्च 2इस मौके पर नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जवानों द्वारा सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि गलियों में भी फ्लैग मार्च करवाकर पदाधिकारी और जवानों को क्षेत्र के बारे में पूर्व से जानकारी दी जाएगी । ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर माहौल को नियंत्रित कर सकें ।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article