खोदावंदपुर प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्र के तीन सड़कों का विधायक राजवंशी महतो ने किया लोकार्पण

DNB Bharat

चेरियाबरियारपुर विधानसभा के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत फफोत, चकवा गांव एवं बरियारपुर पूर्वी पंचायत में पीसीसी सड़क का हुआ निर्माण।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में चेरियाबरियारपुर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान मंडल में सत्ताधारी दल के सचेतक राजवंशी महतो ने विधायक निधि से निर्मित तीन सड़कों का लोकार्पण किया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्र के तीन सड़कों का विधायक राजवंशी महतो ने किया लोकार्पण 2

विधायक ने जिन सड़कों का लोकार्पण किया उनमें करीब 11 लाख से अधिक राशि से निर्मित फ़फौत पंचायत अंतर्गत मटिहानी वार्ड 19 में लेयर फॉर्म से बूढ़ी गंडक बांध तक, चकवा गांव के चकवा छर्रापट्टी पथ में 25 लाख की लागत से तथा बरियापुरपूर्वी पंचायत में हकरू महतो पोखड़ा से सोनवर्षा की ओर जाने वाली सड़क के 770 फ़ीट लंबाई में 14 लाख 65 हजार की राशि से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में सड़कों का निर्माण हमारी प्राथिमिकता है। इस कार्य में आगे भी निरंतरता बनी रहेगी। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष मो जियाउर्रहमान उर्फ शैफी, विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा, सकरबास के पूर्व मुखिया राम लखन सिंह यादव, झुना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article