22 दिनों से गायब विवाहिता ने बछवाड़ा थाना में किया आत्मसमर्पण

DNB Bharat Desk

 

रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी विवाहिता लड़की के पिता ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी शादी शुदा पुत्री को गांव के ही लोगों द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत से गायब विवाहिता लड़की पुलिस दबिश के कारण 22 दिनो के बाद मंगलवार की शाम बछवाड़ा थाना में आत्मसमर्पण किया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी विवाहिता लड़की के पिता ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी शादी शुदा पुत्री को गांव के ही लोगों द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था।

मामले में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पर दबाब बनाए जाने के कारण मंगलवार की शाम लड़की ने बछवाड़ा थाना परिसर में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उक्त लड़की से पुछताछ के उपरांत 164 वयान हेतू बेगूसराय न्यायालय भेजा गया है। लड़की के वयान के उपरांत आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article