सफलता या विफलता? बांका पुलिस ने ट्रक से जब्त की शराब की 21 हजार बोतल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और ऐसे में बिहार पुलिस के लिए अवैध रूप से चल रहे शराब कारोबार को रोकना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन शराबबंदी लागू किए जाने के 7 वर्षों बाद भी बिहार में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अवैध शराब कारोबार को रोकने में एक तरफ जहां पुलिस के पसीने छूट रहे तो दूसरी तरफ कारोबारी कोई न कोई जुगाड लगा कर दूसरे राज्यों से अवैध शराब की खेप बिहार पहुंचा ही देते हैं। हालांकि कभी ये खेप पुलिस के हत्थे चढ़ जाती है तो अधिकांशतः यह खेप उनके काले मंसूबे को हवा भी देती है। ऐसा ही मामला सामने आया है बांका से जहां पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है।

- Sponsored Ads-

मामला बांका जिला के बाराहाट थानाक्षेत्र के भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग की है जगन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक की तलाशी ली और ट्रक से ओनली सेल इन पंजाब का मुहर लगा करीब 21 हजार 300 बोतल जब्त की। जब्त शराब की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article