जनता दरबार को लेकर राजनीति, जनता दरबार के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा

DNB BHARAT DESK

जनता दरबार को लेकर राजनीति, जनता दरबार के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा 

डीएनबी भारत डेस्क

नालन्दा – जन सरोकार को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के निर्देश पर 8 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक रहुई प्रखंड के 15 पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब तक आधे दर्जन पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन हो चुका है और सैकड़ों मामलों का निष्पादन भी किया जा चुका है। शुक्रवार को जनता दरबार का कारवां रहुई प्रखंड के अंबा पंचायत पहुंचा। जहां अंबा पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में सैकड़ों पंचायत के ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अब इसी जनता दरबार को लेकर राजनीति शुरू हो गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है।

- Sponsored Ads-

जनता दरबार को लेकर राजनीति, जनता दरबार के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा 2

अंबा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अविनाश मुखिया ने कहा कि जब हमारे द्वारा 2 दिन पूर्व में ही पंचायत सरकारी भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया तो फिर 2 दिन बाद इसी पंचायत सरकारी भवन में प्रमुख के द्वारा जनता दरबार का आयोजन क्यों किया गया। कहीं ना कहीं जनता दरबार के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रमुख पहले प्रखंड कार्यालय को बचाने का काम करें क्योंकि यहां बिना पैसे का कोई भी काम नहीं होता है। प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाकर समस्याओं का निपटारा करें।

जनता दरबार को लेकर राजनीति, जनता दरबार के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा 3

पंचायतों में जाकर जनता दरबार लगाकर बर्बाद करने का काम नहीं करें। वही प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम ने कहा कि जब हमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के द्वारा आदेश निर्गत है तो प्रखंड प्रमुख के नाते रहुई प्रखंड के किसी भी पंचायत में जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याओं का निदान कर सकता हूं। बरहाल इस जनता दरबार को लेकर आप रहो प्रखंड दो भाग में बटता दिखाई दे रहा है।

जनता दरबार को लेकर राजनीति, जनता दरबार के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा 4

जनता दरबार को लेकर राजनीति, जनता दरबार के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा 5

नालंदा संवादाता ऋषिकेश

Share This Article