महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण की दी जानकारी

DNB Bharat Desk


बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में महिला सशक्तिकरण योजना की धरातल पर समीक्षा के लिए महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मेघौल पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बीडीओ नवनीत नमन एवं सीओ प्रीति कुमारी ने सरकार के महिला सशक्तिकरण योजना की जानकारी महिलाओं से साझा किया। महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा किया गया। जिसमें बालिका पोशाक योजना,साइकिल योजना,मुफ्त शिक्षा योजना भी शामिल है।

- Sponsored Ads-

अधिकारियों ने खासकर जीविका योजना से जुड़ी महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने व अन्य रोजगार से जुड़कर महिलाओं के आर्थिक उन्नति करने की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए आरक्षण व अन्य सुविधाओं के बारे में महिलाओं से उनके विचार पूछे। महिलाओं ने इस मौके पर अपने अनुभव को साझा किया। बिहार में नीतीश सरकार की पूर्ण नशाबंदी योजना से सन्तुष्ट महिलाओं ने इससे घरेलू हिंसा में काफी कमी आने की बात बताई। दुग्ध उत्पादन,मुर्गी पालन व घरेलू रोजगार से जुड़े महिलाओं के अलावे कई गृहणियों ने सरकार के क्रियाकलापों पर सन्तोष प्रकट किया। महिलाओं को नौकरी में आरक्षण मिलने पर इसे महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार बताया गया। इस मौके पर बीडीओ ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी दो महिनों तक चलेगा।

महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण की दी जानकारी 2

यह कार्यक्रम प्रखण्ड क्षेत्र के 78 ग्राम संगठनों में चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ नवनीत नमन, सीओ प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार झा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका मनोज कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक चन्दन कुमार राय, जीविका सीएम अनिता देवी, लेखापाल सुगीता कुमारी, सीआरपी दीदी कविता कुमारी, सामाजिक कार्य समिति सदस्य इन्दू मिश्रा, राजकुमारी देवी,सीएफ रीना कुमारी, नारी शक्ति सीएलएफ की अध्यक्ष सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे।

Share This Article