बेगूसराय में अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा चांदपुरा बहियार की घटना, शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जबकि मृत महिला के शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा चांदपुरा बहियार की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले महिला की हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को आधा जलाकर बहियार में फेंक दिया।

- Sponsored Ads-

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार जब तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाती है तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस वैज्ञानिक तरीके से भी मामले की छानबीन में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह जब लोगों की नींद खुली और बहियार की तरफ गए तब वहां पर एक महिला का अधजला शव देखा गया। तत्पश्चात पुलिस ने नीमा चांदपुरा थाना को इसकी सूचना दी। सूचना प्राप्त होने के बाद नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article