भारत सरकार ने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि हुई जारी

DNB Bharat

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि हुई जारी

डीएनबी भारत डेस्क 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा बीड़ी/चूनापत्थर, डोलोमाइट/लौह, मैगनीज, क्रोम अयस्क खदान/सिने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने हेतु ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है।

- Sponsored Ads-

कल्याण आयुक्त(के.) विश्व भूषण प्रुष्टि ने बताया किया कि प्री-मैट्रीक वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31अगस्त 2024 राखी गयी है जबकि पोस्ट-मैट्रीक वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31अक्तूबर 2024 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि बीड़ी/खान श्रमिकों से संबंधित सभी योग्य छात्र एवं छात्राएं नेशनल छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article