भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

DNB Bharat Desk

 

बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक विशाल जनसभा

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बच गए हैं। अंतिम चरण के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी प्रत्याशी को प्रचंड मतो से जितने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में होने जा रहा है।

- Sponsored Ads-

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह 2बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद समेत जिले के कई भाजपा कार्यकर्ता आगवन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरा श्रम कल्याण केंद्र का मैदान भगवामय हो चुका है। आपको बता दें कि 2010 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन बिहार शरीफ प्रखंड के गोलपुर के हवाई अड्डा मैदान में हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह 313 सालों के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन ज्ञान की भूमि नालंदा में होने जा रहा है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रविवार का दिन वाकई नालंदा के इतिहास के लिए एक स्वर्णिम दिन होगा। पूरा श्रम कल्याण केंद्र का मैदान भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भर जाएगा। रविवार को करीब 3:00 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह 4वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह भी दिखा। प्रशासन के तरफ से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article