बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र के लाखो रेलवे स्टेशन स्थिति ईनियार ढ़ाला के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में चलती ट्रेन से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही रेल थाने की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो रेलवे स्टेशन स्थिति ईनियार ढाला के समीप की है।

- Sponsored Ads-

घायल युवक की पहचान कटिहार जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के बालूगंज निवासी गुलाम हैदर अली का पुत्र अली राजा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अली राजा ट्रेन पर सवार होकर अपने घर कटिहार जिला जा रहा था। तभी अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में अली राजा नीचे में तड़प रहा था। तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बेगूसराय रेल थाने पुलिस को दी मौके पर बेगूसराय रेल थाने की पुलिस पहुंचकर घायल अवस्था में वह कोशिका से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

फिलहाल इस घटना के बाद रेल थाना पुलिस ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है फिलहाल मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article