अयोध्या का हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने एक बार फिर पटना के महावीर मंदिर पर जताया अपना दावा, किशोर कुणाल पर लगाए ये आरोप…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राजधानी पटना में स्थित महावीर मंदिर पूरे देश में विख्यात है और इसकी महिमा के साथ ही समाज सेवा के कार्य की भी लोग महिमामंडन करते नहीं थकते हैं लेकिन अब महावीर मंदिर को लेकर इस बार एक विवाद सामने आया है। विवाद महावीर मंदिर के संचालक आचार्य किशोर कुणाल और अयोध्या के हनुमानगढ़ी के बीच शुरू हुआ है। हालांकि यह विवाद पहले भी हो चुका है लेकिन बात दब जाती थी। अब एक बार फिर अयोध्या के हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने आचार्य किशोर कुणाल पर हनुमानगढ़ी के महंतों को महावीर मंदिर से निकालने और महावीर मंदिर की जमीन समेत अन्य संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

इसको लेकर हनुमानगढ़ी में तीनों अनी अखाड़ों की बैठक बुलाने का एलान किया है। इस बैठक में हनुमानगढ़ी के संत सीबीआई और ईडी से मामले की जांच कराने की मांग उठाएंगे। फिलहाल इस बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। महावीर मंदिर के पूर्व महंत महेंद्र दास ने हनुमानगढ़ी में तीनों अनी अखाड़ों की बैठक होने की पुष्टि की है। हनुमानगढ़ी का हमेशा से दावा रहा है कि निर्मोही अनी अखाड़ा, दिगंबर अनी अखाड़ा और निर्वाणी अनी अखाड़ा की स्थापना करने वाले जगतगुरु बलानंदा ने ही पटना में महावीर मंदिर की भी स्थापना की थी और मंदिर में स्थापित दोनों प्रतिमाएं भी जगतगुरु बालानंद के समय की ही हैं। दावा है कि महावीर मंदिर का संचालन अयोध्या हनुमानगढ़ी के जरिए ही होता रहा है। अब इस मामले में तीनों अखाड़ा बैठक कर सामूहिक निर्णय लेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article