वीरपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, वसुले गए तीन हजार रुपये जुर्माना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

विभागीय आदेश के आलोक में वीरपुर थाना की पुलिस ने पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद के नेतृत्व में थाना चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिससे बाइक सवारों में हरकंम्प मचा रहा। इस दौरान पुलिस के द्वारा वाहन चालकों के हेल्मेट, संबंधित बाइक के विभिन्न जरूरत के कागजातों, डिक्की आदि की गहनता से जांच पड़ताल कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

वीरपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, वसुले गए तीन हजार रुपये जुर्माना 2थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में रोड एक्सीडेंट में कमी लाने, समेत क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्यों से 50 से अधिक वाहनों की जांच किया गया। जिसमें से 3 वाहन मालिकों से तीन हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article