तेजस्वी के बयान पर नंदकिशोर का पलटवार ‘जिसका एक भी सांसद नहीं वह…’

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बीजेपी के दिग्गज नेता सह पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव बिहारशरीफ पहुंचे जहां वे जलालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान बीजेपी नेता नंदकशोर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि को एक-एक करके मीडियाकर्मियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ रोजगार सभी क्षेत्रों में विकास का काम तेजी से हुआ है वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा नरेंद्र मोदी के रथ को रोकने के सवाल पर नंद किशोर यादव ने कहा कि जिसका एक भी सांसद नहीं हो वह भला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रथ को कैसे रोकेगा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि जब जब चुनाव आता है तब विरोधी दल एकजुट होने का प्रयास करते हैं। विरोधी दल चूचू का मुरब्बा है चाहे जितना भी एक जगह इकट्ठा हो कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। चुनाव में वोट नेता नहीं बल्कि जनता देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए काम किया है इसलिए जनता नरेंद्र मोदी के साथ हैं। वही आरसीपी सिंह ने भी तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका खुद का रथ नही चल रहा है इनकी हिम्मत नहीं यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोक ले। आज तक 10 महीने के अंदर चाचा भतीजा कोई साझा कार्यक्रम लाया नहीं और रथ रोकने की बात करते हैं।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article