दिलीप जायसवाल को मिला बिहार भाजपा का कमान, सम्राट चौधरी आउट

DNB Bharat

केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दिलीप जायसवाल को दिया गया बिहार भाजपा का कमान, सम्राट चौधरी का पत्ता साफ

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से सम्राट चौधरी को हटाकर अब उनकी जगह दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष का कमान दिया गया है। सम्राट चौधरी को महज एक साल के कार्यकाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटा दिया गया है।

- Sponsored Ads-

केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार बीजेपी में बड़ा उलटफेर किया है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पत्ता साफ करते हुए दिलीप जायसवाल को कमान सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय नेतृत्व को इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया है।

बताते चलें कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक साल के भीतर ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से सम्राट चौधरी को हटाने का फैसला लिया है। दिलीप जायसवाल अतिपिछड़ा वैश्य समाज से आते हैं और मोदी केबिनेट में सबसे पावरफुल नेता माने जाने वाले अमित शाह के भी करीबी नेता में एक गिने जाते हैं।

दिलीप पहले भी बिहार भाजपा में सांगठनिक तौर पर 20 वर्षों तक भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें बिहार सरकार में मंत्री भी बनाया है। इसके बाद अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सम्राट चौधरी को हटाये जाने को लेकर राजनितिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article