अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल, एक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल स्थित बाईपास के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को कुचल दिया। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक जो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल स्थित बाईपास के समीप की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के मोड़कही थाना क्षेत्र के रहने वाले दशरथ चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र चौधरी के रूप में की गई है। जबकि दोनों घायल युवक की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार चौधरी एवं धर्मेंद्र चौधरी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले रंजीत चौधरी का पुत्र का शादी था। उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वीरेंद्र चौधरी अपने दो दोस्तों के साथ अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरात नीमा चंद्रपुरा गांव जा रहा था। तभी हीरा टोल स्थित बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने तीनों मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया।

जिससे घटनास्थल पर वीरेंद्र चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि राजेश एवं धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुरकमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article