5 से शुरू होगी बिहार में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, 17 जिलों से गुजरते हुए गया में होगी समाप्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहार में अगले 5 जनवरी से बांका से शुरू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में बांका के मंदार पर्वत से यात्रा शुरू होकर बिहार के 17 जिलों में करीब 1000 किलोमीटर की यात्रा 60 दिनों तक चलकर गया में खत्म होगी। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। 60 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में कांग्रेस के 100 मूल यात्री शामिल होंगे जबकि उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा के दौरान बिहार में कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

- Sponsored Ads-

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट भी जारी कर दिया गया है जिसमें बांका से यात्रा शुरू होकर भागलपुर, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, आरा, बक्सर, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद होते हुए गया पहुँच कर खत्म होगी। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद निर्णय लिया गया कि यात्रा बिहार में भी की जाएगी और इसका नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक बार फिर से कांग्रेस वापसी करेगी और बिहार में राजनीतिक आधार मजबूत होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article