रोगी कल्याण प्रखंड समन्वय समिति के पुनर्गठन को लेकर हुई बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को रोगी कल्याण प्रखंड समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने किया। प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार ने सर्वप्रथम अधिकारियों को बताया कि विभाग द्वारा प्राप्त नई दिशा निर्देश के मुताबिक रोगी कल्याण समिति का पुनर्गठन किया जाना है नई गाइडलाइन के अनुसार रोगी कल्याण समिति का एक शशि निकाय होगा तथा दूसरा कार्यकारिणी होगा।

- Sponsored Ads-

शासी निकाय में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख उनके द्वारा नामित एक पंससतथा एक सामाजिक कार्यकर्ता होंगे जो स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में पूर्व से सामाजिक कार्य करते आ रहे हो। इसी के आलोक में मंगलवार को निर्णय लिया गया कि प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी वैसे समाज सेवी जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्व से सामाजिक कार्य कर रहे हैं उनका चयन कर उन्हें नामित करेंगे।

रोगी कल्याण प्रखंड समन्वय समिति के पुनर्गठन को लेकर हुई बैठक आयोजित 2दूसरी ओर रोगी कल्याण समिति का एक कार्यकारिणी होगा जिसमें प्रभारी एक चिकित्सक ,वरिष्ठ एएनएम, लेखापाल, बीसीएम प्रमुख द्वारा नामित एक पंचायत समिति सदस्य इसके सदस्य होंगे। जिसकी बैठक बाद में आहूत की जाएगी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने दिया है  ।बैठक में वीडियो के अलावे प्रखंड प्रमुख संजू देवी, प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार ,डॉक्टर के केझा, झास्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीदानी राय ,पंचायत समिति सदस्य किरण कुमारी, सीडीपीओ दर्शना कुमारी आदि मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article