खोदावन्दपुर के युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat

खोदावन्दपुर के युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में शनिवार की सुबह मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बाड़ा पंचायत के वार्ड चार निवासी स्वर्गीय सूर्यनारायण सहनी का 32 वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार है।

- Sponsored Ads-

घटना के संदर्भ में मृत युवक के परिजनों ने बताया कि प्रणव विगत कई महीनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित था, जिसका इलाज वाराणसी से चल रहा था। सात सितंबर की सुबह में इलाज के दौरान वाराणसी में प्रणव की अचानक मौत हो गयी, उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक युवक के शव को वाराणसी से एम्बुलेंस से गांव देर शाम लाया गया।

शव बाड़ा गांव पहुंचते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक युवक की पत्नी ललिता देवी व वृद्ध मां रामकासी देवी शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थी। वहीं मृतक युवक का 9 वर्षीया पुत्री प्रजा कुमारी व 6 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार का रो-रोकर बुराहाल है।

भाई अनिल सहनी, अजीत सहनी, विपिन सहनी के आंखों में आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहा था। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद सदस्य पंकज कुमार शर्मा, मुखिया बेबी देवी, सरपंच रानी वर्मा, पंचायत समिति सदस्य विनोद सहनी, वार्ड सदस्य दायरानी देवी, विकास मित्र पंकज कुमार, पूर्व मुखिया टिंकू राय, रालोमो के युवा जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन, राजद नेता राम सागर सहनी सहित अनेक लोगों ने शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है।

बताते चले कि मृतक प्रणव बाड़ा पेठिया गाछी के समीप बाबा का ढ़ावा नाम से होटल का संचालन कर अपने बाल बच्चों का भरण-पोषण करता था। प्रणब की असामयिक निधन हो जाने से उनके परिजनों के समक्ष अब विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

खोदावन्दपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article