बछवाड़ा में बाइक लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन:-भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में भाई ने भाभी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश

DNB Bharat Desk

घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है,एवं लूटी गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेगूसराय की पुलिस ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र में 15 दिन पूर्व हुए शिवम कुमार हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। साथ ही साथ उक्त घटना के आरोपी मृतक शिवम कुमार के भाई शुभम कुमार ,पत्नी चांदनी कुमारी एवं स्थानीय अपराधी राज किशोर कुमार को गिरफ्तार किया है ।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में बाइक लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन:-भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में भाई ने भाभी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश 2गिरफ्त में आए अपराधियों के पास पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।एवं लूटी गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है । घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी ने बताया कि 15 दिन पूर्व शिवम कुमार नामक युवक की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह बछवारा थाना क्षेत्र के मजोस डीह पर मेला देखने जा रहा था ।

बछवाड़ा में बाइक लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन:-भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में भाई ने भाभी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश 3घटना के बाद तेघड़ा के डीएसपी रविंद्र मोहन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी आधार से पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई तब घटना परत दर परत खुलती चली गई और जब पूरा मामला निकल कर सामने आया तो पुलिस भी सकते में रह गई।पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग की वजह से शिवम कुमार की हत्या उसके भाई एवं पत्नी ने हीं साजिश के रूप में की थी।

बछवाड़ा में बाइक लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन:-भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में भाई ने भाभी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश 4बताया जा रहा है कि शिवम कुमार गुजरात में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था और कभी कभार ही घर आता था। इसी दौरान शिवम कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी एवं उसके भाई शुभम कुमार की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों में प्रेम हो गया। लेकिन इस बार जब शिवम कुमार घर आया तो अपनी पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा जिससे कि उसका भाई शुभम कुमार एवं पत्नी चांदनी कुमारी क्रुद्ध हो गए और फिर घटना की साजिश करने लगे और साजिश के तहत शिवम कुमार के भाई शुभम कुमार ने अपने भाई को मेला दिखाने ले गया ।

बछवाड़ा में बाइक लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन:-भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में भाई ने भाभी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश 5लेकिन चिन्हित जगह पर पैसा के गिर जाने की बात कहकर बाइक को रोक लिया और पैसा ढूंढने लगा । इतने में ही पूर्व से घात लगाए अपराधि राजकिशोर कुमार ने बाहर निकल कर शिवम कुमार को गोली मार दी तथा घटना को लूट साबित करने के लिए उसकी  बाइक लेकर फरार हो गया। लेकिन जब पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सारे मामलों पर से पर्दा उठाया और अपराधियों को गिरफ्तार किया तो गिरफ्त में आए अपराधियों ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article