बेगूसराय में जमीनी विवाद में 05 महिला सहित 06 लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बसही गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात खूनी संघर्ष में पांच महिलाएं समेत 6 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र के बसही गांव की है। बताया जा रहा है कि बसही निवासी अजय महतो एवं लालू महतो में पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जबकि दोनों आपस में सौतेले भाई भी हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद में 05 महिला सहित 06 लोग गंभीर रूप से घायल 2

इसी बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित लोगों ने बताया कि अजय महतो बीती रात शराब पीकर पहुंचा और लालू महतो के साथ गाली गलौज करने लगा। जब लालू महतो ने इसका विरोध किया तो अजय महतो अपने पूरे परिवार के साथ लाठी डंडे एवं लोहे के सरिया के साथ पहुंचकर लालू महतो को पीटने लगा।

जब लालू महतो को बचाने के लिए उसके परिवार के सदस्य बेटी एवं पत्नी पहुंची तो अजय महतो के पूरे परिवार ने सभी को बेरहमी से पीट-पीट कर घायल कर दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा चेरियाबरियारपुर थाने में लिखित रूप से आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article