सूर्यपुरा में पुलिस पब्लिक संवाद का हुआ आयोजन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा दुर्गास्थान के प्रांगण में पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा दुर्गास्थान के प्रांगण में पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम में एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी डाॅ रविंद्र मोहन ने उपस्थित लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनी।

- Sponsored Ads-

सूर्यपुरा में पुलिस पब्लिक संवाद का हुआ आयोजन 2

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सबसे अधिक शिकायत अंचल कार्यालय व सीओ से संबधित रखी। वहीं लोगों ने कहा कि विडियो अपने कार्यालय में बहुत कम बैठते हैं जिसके चलते लोगों का काम समय से नहीं हो पाता है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव राय ने कहा कि ब्लॉक अंचल में दलालों का राज है जिस पर कार्यवाई होनी चाहिए।

वहीं पूर्व जिला पार्षद रामस्वार्थ साह ने रणविजय नगर में बसे सभी लोगों को पर्चा देने की मांग रखी। पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी में संबंध अच्छा नहीं है जिसके चलते जनता का काम नहीं हो पा रहा है जनता का काम होना चाहिए कुछ लोगों ने शराब बिक्री पर रोक लगाने की भी बात रखी।

इस कार्यक्रम में राशन कार्ड, जमीनी विवाद सहित कई मामले सामने आए जिस पर एसडीओ ने समस्या के निदान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि हमारे अधिकारों का हनन ना हो इसके लिए सज़ग रहना होगा, जागरूक रहना होगा। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में आमलोगों को बहुत सारे अधिकार दिए हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आप ही सब कुछ हैं जनता ही मालिक हैं। जनता को अपने हक के लिए आगे आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम से कोई काम हो तो डायरेक्ट हम से मिलें। कोई काम हो तो हमारे नंबर पर निःसंकोच फोन करें।

वहीं डीएसपी रविंद्र मोहन ने कहा कि पुलिस आपके हर एक समस्याओं पर गंभीर हैं कोई समस्या हो तो हमें फोन से सूचना दें। आपके समस्या पर निश्चित रूप से निदान के दिशा में करवाई की जाएगी। उन्होंने भूमिवाद पर कहा की भूमिविवाद गांव में और परिवार में ही होता है अगर गांव में ही मुखिया सरपंच के साथ बैठ कर निदान करें तो 90 प्रतिशत समस्या का निदान हो जाएगा।

10 प्रतिशत जो समस्या रहता है तो उसे शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगता है उसमें आवेदन दें समस्या का निदान होगा। उन्होंने ने कहा कि पुलिस को आप लोग सहियोग करें पुलिस आपके सेवा में तत्पर है।

मौके पर पूर्व जिला पार्षद रामस्वार्थ साह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, कांग्रेस नेता इंद्रदेव राय, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, मो यूनिस, रामाश्रय यादव, राम कुमार, पूर्व मुखिया सुरेश पासवान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article