पुर्व चिकित्सा पदाधिकारी के अकास्मिक निधन से परिजनों में मचा कोहराम,पुर्व मंत्री, सांसद,विधायक समेत जनप्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार का आकस्मिक निधन रविवार की अहली सुबह उनके पैतृक आवास खोदावंदपुर में हृदयगति रुक जाने से हो गया।

उनके निधन से जहा समूचे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया वही परिजनों का रोल रो कर बुरा हाल हो गया है। उनकी वृद्ध मां इंदू देवी, पिता राम देव चौधरी, चाचा पूर्व मुखिया कृष्णदेव चौधरी , 45 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी , 18 वर्षीय अविवाहित पुत्री अदिति प्रिया , नाबालिक पुत्र हर्ष कुमार , का करुंन क्रंदन सुनकर पूरा माहौल गमगीन हो रहा था। पत्नी और बेटी के विलाप से पाषाण हृदय भी अपने अंशु को रोक नही पा रहे थे। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में उनके चाहने वाले लोगो की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए जमा हो गया।

- Sponsored Ads-

मौत की खबर सुनते ही पूर्व सांसद रामजीवन सिंह,शत्रुघ्न प्रसाद सिंह,पूर्व मंत्री मंजू वर्मा,विधायक राजवंसी महतो,वामपंथी चिंतक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा,प्रमुख संजू देवी,पूर्व प्रमुख मिथलेश मिश्र,स्थानीय मुखिया शोभा देवी,पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो,खोदावंदपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार,समाजिक कार्यकर्ता राम गुलजार महतो, धर्मेंद्र कुमार,त्रिवेणी महतो,अवधेश कुमार,युगेश्वर महतो, अवनीश कुमार वर्मा,जगेश्वर राय,चंद्रशेखर महतो,कोंग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह समेत आदि लोगो ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

चिकित्सक का अंतिम संस्कार मेंघौल धर्मगाछी स्थित श्मशान घाट पर किया गया । जहां बड़ी संख्या में उनके स्वजन व सुभेक्षुओ ने भाग लिया। मुखाग्नि अनेक एकलौता 16 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार ने दी। बताते चलें कि डॉ कुमार प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर, बलिया और भगवानपुर में वतौर चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में सेवा दे चुके थे। हालांकि वो सरकारी सेवा में नही थे लेकिन रोसड़ा और खोदावंदपुर बाजार में अपना क्लिनिक खोलकर लोगो को चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article