बछवाड़ा में मुखिया पति पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने शनिवार की रात मुखिया पति के साथ मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि दादुपुर पंचायत के रानी टोल गांव निवासी चन्देश्वर चौधरी का पुत्र वीरेन्द्र चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ दादुपुर पंचायत के मुखिया राम रायदेवी के पति जगदीश राय उर्फ मुन्ना के साथ मारपीट किया था। जिसके बाद मुखिया पति के द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ बछवाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article