चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने बेलारी पंचायत के वार्ड 8 में पेश की इंसानियत की मिसाल
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में आर्थिक तंगी के कारण एक बेटी की शादी में आ रही सारी अड़चन को चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने एक बार फिर दुर कर किया, अब उस बेटी की शादी 26 फरबरी को धूमधाम से हो सकेगा,

उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने उक्त बेटी की शादी में आ रही अड़चनों को दुर करते हुए कहा कि उनको सूचना मिली की बेलारी वार्ड संख्या 8 में बेचन साह व लक्ष्मी देवी की पुत्री कुमारी सिखा की शादी विगत कुछ माह पूर्व तय हो चुकी थी, लेकिन परिवार में आर्थिक परेशानी रहने के कारण उनलोगों को शादी का सारा सामान खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है,उन्होंने उस बच्ची की शादी धूमधाम से कराने का फैसला लिया,
गुरुवार को टीम के लोगों ने उक्त बच्ची के घर पहुंचकर शादी से संबंधित कोच, पलंग, कुर्शी, ट्रंक, रजाई गद्दे, वस्त्र सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री,व आर्थिक मदद उपलब्ध कराई, मदद मिलने के बाद बेचन साह ने राजू सहनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम गरीबों की मदद को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं,
भगवान इस नेक दिल इंसान को हमेशा खुश रखे, वहीं इस अवसर पर सियाराम राय, पिंटु राय, बरुण राय,नरेश सहनी,बिरेन्दर सहनी उमा सहनी,टुनटुन यादव, गोविंद सहनी, सुरेश सहनी, रेणु देवी, मंजू देवी, संजू देवी,सरोजिनी देवी, सहित अन्य लोग मौजूद थे,
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट