बेगूसराय में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में रिटायर्ड आर्मी मैन ने साले, भतीजे और बेटे पर बोला चाकू से हमला, तीनों गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में चाकूबाजी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना मे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों मे पिता पुत्र और भतीजा शामिल है। घटना सिंघॉल थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड संख्या सात की है। आरोप है की चचेरे भाई के बिमार होने की सुचना मिलने पर चचेरे भाई को देखने उसके घर जा रहे थे। इसी क्रम मे नाराज बहनोई,बहन और उसकी माँ नें घर के बाहर ही मिलने जाने से रोका और भद्दी भद्दी गलियां देने लगा।

- Sponsored Ads-

जिसका विरोध करने पर बहनोई नें अचानक से अपनी पत्नी और माँ के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल कर हो गए । जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। बताया जाता है की आरोपी बहनोई आर्मी से रिटायर है जो ससुराल मे ही घर बना कर अपनी माँ और पत्नी के साथ रहता है। जानकारी के मुताबिक रिटायर आर्मी मैन की अपने साले की महंगी जमीन पर नजर है। जिसको लेकर दोनों के बीच बिवाद चल रहा है।

बेगूसराय में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में रिटायर्ड आर्मी मैन ने साले, भतीजे और बेटे पर बोला चाकू से हमला, तीनों गंभीर रूप से घायल 2पीड़ित सभी लोग अपने भाई की मदद मे खड़े रहते है, जो एक्स आर्मी मैन को पसंद नहीं है आरोप है की इसी बात से नाराज बहन बहनोई तीनो पर टूट पड़ा और चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों मे डुमरी मुहल्ला के रहने वाले अमित कुमार राय , अमित कुमार राय का पुत्र शुभम कुमार और भतीजा अंकित कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे अमित कुमार राय नें बताया की उनकी चचेरी भाभी नें फोन कर बताया की उनके भाई की तबीयत ख़राब है घर आइये।

बेगूसराय में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में रिटायर्ड आर्मी मैन ने साले, भतीजे और बेटे पर बोला चाकू से हमला, तीनों गंभीर रूप से घायल 3जिसके बाद वो लोग मिलने गए तो घर के बाहर ही बहनोई बहन और उसकी माँ नें जाने से रोका और भद्दी भद्दी गलियां देना शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर चाकू मार दिया। बहनोई की नजर उसके भाई के दस कट्ठा करोडो की जमीन पर है। वो लोग अपने चचरे भाई की मदद करते है। इसी वजह से कुछ महीने पहले ही उनलोगो से झंझट हुआ था। सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और तीनो आरोपियों को अपने साथ लेकर चली गई।

Share This Article