बेगूसराय में मॉब लिंचिंग की आशंका: चोर समझकर यूपी के फायरमैन की बेरहमी से पिटाई, हत्या कर शव गायब करने का आरोप, 4 हिरासत में

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के फूल मलिक गांव के समीप स्थित एसवाईएम ईंट चिमनी में कार्यरत फायरमैन राहुल पासवान शुक्रवार की आधी रात संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया.आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर बेरहमी से पीटा,जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है.

- Sponsored Ads-

लापता राहुल पासवान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला अंतर्गत हरिचंद्रपुर थाना क्षेत्र के लखना खेत गांव निवासी निहोरे पासवान का पुत्र बताया गया है.मामले में राहुल के सहकर्मी एवं रायबरेली निवासी सूर्यकरण ने साहेबपुरकमाल थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर राहुल की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया है.इधर घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि शुक्रवार की आधी रात फूल मलिक गांव में एक युवक के दीवार फांदकर घर में घुसने की भनक मिलते ही घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

बेगूसराय में मॉब लिंचिंग की आशंका: चोर समझकर यूपी के फायरमैन की बेरहमी से पिटाई, हत्या कर शव गायब करने का आरोप, 4 हिरासत में 2चोर-चोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और भाग रहे युवक का पीछा करते हुए चिमनी परिसर तक पहुंच गए.आरोप है कि वहां मौजूद राहुल पासवान को पकड़कर लोगों ने कुदाल, लोहे की रॉड एवं अन्य हथियारों से जमकर पिटाई कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले के दौरान राहुल किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने लगा,लेकिन कुछ लोग उसका पीछा करते रहे.इसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से लापता है।

बेगूसराय में मॉब लिंचिंग की आशंका: चोर समझकर यूपी के फायरमैन की बेरहमी से पिटाई, हत्या कर शव गायब करने का आरोप, 4 हिरासत में 3घटना के बाद से परिजनों और सहकर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिमनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की.पुलिस ने फुटेज के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है तथा लापता राहुल की तलाश जारी है.

Share This Article