डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देश में जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के तत्वाधन में उभयलिंगी व्यक्तियों का एकीकरण पुर्नवासन एवं न्याय तक पहुंच योजना -2023 ( सितारा) सप्ताह उत्सव के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन विधिक सेवा सदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय परिसर समस्तीपुर में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन समीर कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह -अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर रोशन कुशवाहा जिलाधिकारी समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित किया गया । कार्यक्रम में कई स्टाल लगे हुए थे जिसमें आधार कार्ड पंजीकरण केंद्रश्रम कार्डपंजीकरण केंद्र रोजगार कार्ड पंजीकरण केंद्र कौशल विकास केंद्र जिला उद्योग केंद्र आयुष्मान कार्ड केंद्र मतदाता पहचान पत्र केंद्र उभयलिंगी पहचान पत्र केंद्र आदि जिसके तहत उभयलिंगी व्यक्तियों द्वारा पंजीकरण कराया गया
उपस्थित विद्वान अधिकारियों द्वारा उभयलिंगी के उत्थान पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास के बारे में विस्तृत रूप से बतलाया गया साथ ही साथ अनेक अधिकारियों एवं कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु पूर्ण जानकारी दी गई जिला विधि सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के सचिव मनोज कुमार द्वारा धनबाद ज्ञापन किया मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकार समस्तीपुर समीर कुमार जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा हेड क्वार्टर डीएसपी जेल सुपरिंटेंडेंट न्यायिक पदाधिकारी गण एवं प्रशासनिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट