राजगीर में इंडियन हॉकी मैच में भारत और जापान के बीच होगा सेमीफाइनल मैच, लोगों ने भारतीय टीम की जीत के लिए किया भगवान से प्रार्थना

DNB Bharat Desk

 

लोगों में सेमीफाइनल को लेकर  उत्साह माहौल।

डीएनबी भारत डेस्क

:नालंदा जिले के ऐतिहासिक नगरी राजगीर में पहली बार हॉकी महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में कुल 6 टीम खेल रही है। जिसमें इंडिया की हॉकी टीम ने सभी टीमों को परास्त कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

- Sponsored Ads-

राजगीर में इंडियन हॉकी मैच में भारत और जापान के बीच होगा सेमीफाइनल मैच, लोगों ने भारतीय टीम की जीत के लिए किया भगवान से प्रार्थना 2सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक इंडियन हॉकी टीम ने राजगीर में हो रहे इस चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच भी नहीं हारी है। जिसको लेकर इंडियन टीम के साथ-साथ नालंदा जिले के समाजसेवियों राजनेताओं और खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह है। सभी ने इंडियन टीम की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

राजगीर में इंडियन हॉकी मैच में भारत और जापान के बीच होगा सेमीफाइनल मैच, लोगों ने भारतीय टीम की जीत के लिए किया भगवान से प्रार्थना 3नालंदा जिले के खिलाड़ियों ने बताया कि एक दौर वह था जब हमें हम सभी स्थानीय फील्ड में खेल कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। आने वाली पीढ़ी राजगीर अकैडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर कल को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। पूरे बिहार एवं नालंदा में काफी उत्साह का माहौल है।आज देर शाम भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

 डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article