बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को दिया अंजाम,एक व्यक्ति को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां एक व्यक्ति को अहले सुबह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिमहा गांव की है।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को दिया अंजाम,एक व्यक्ति को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल 2घायल व्यक्ति की पहचान सिहमा गांव के रहने वाले स्वर्गीय सागर सिंह का पुत्र राजू सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगते ही वहां पर बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए इस स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को दिया अंजाम,एक व्यक्ति को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल 3घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाने पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

Share This Article