राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

DNB Bharat Desk

उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक और राष्ट्रीय महामंत्री हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक और राष्ट्रीय महामंत्री हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 2

इस कार्यक्रम में पूरे देश के कोने कोने से यूनियन के सदस्य पहुंचे हुए हैं। इस छठा राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। पूरे देश में 89 भारतीय खाद्य निगम के गोदाम है उन सभी गोदामों पर कांटेक्ट वर्कर के द्वारा काम लिया जा रहा है। उन्हें रेगुलर वर्कर के बराबर वेतन और सारी सुख सुविधा मिलना चाहिए। इन्हीं मुख्य मांगों को लेकर पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है।

राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 3हमारे यहां एक कानून भी है एक रेगुलर मजदूर जितना काम करता है अगर एक कांटेक्ट वर्कर भी उतना ही काम करता है। तो उन्हें भी उतना ही वेतनमान मिलना चाहिए। उन्हें भी वह सारी सुख सुविधाएं मिलनी चाहिए जो रेगुलर मजदूर को मिलता है। राष्ट्रीय महामंत्री तारणी कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 4अधिवेशन को संबोधित करते हुए तारणी कुमार पासवान ने बताया कि हमारा संगठन काफी दिनों से समान काम के बदले समान वेतन दिए जाने को लेकर मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है और भारत सरकार ने समान कार्य को लेकर मजदूरों के पक्ष में आदेश भी दिया है तथा श्रमिकों को नियमित एवं परमानेंट कराने के लिए केंद्र सरकार से यूनियन के द्वारा 89 डिपो का नोटिफिकेशन भी करा दिया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article