बिहार में जल्द होगा तख्तापलट बदलेगी सरकार की तस्वीर- गिरिराज सिंह

DNB Bharat

17 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी नीतीश कुमार नहीं कर सके बिहार की मूल समस्याओं का समाधान और अब कर रहे हैअं समाधान यात्रा का नाटक – गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार पर चोट करते हुए कहा है कि 17 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद ना तो इन्हें समस्या मिला और ना ही उसका समाधान कर पाए। इन 17 सालों के दौरान सिर्फ दारू ही मुख्यमंत्री की नजर में समस्या नजर आई और आज उसके समाधान करने में भी वह विफल रहे।

- Sponsored Ads-

बिहार में जल्द होगा तख्तापलट बदलेगी सरकार की तस्वीर- गिरिराज सिंह 2

भले ही बिहार में शराबबंदी हो लेकिन बिहार में शराब भगवान की तरह हो गई है जो दिखता कहीं नहीं लेकिन मिलता हर जगह है। इस समाधान यात्रा के तहत अगर मुख्यमंत्री सिर्फ शराबबंदी का ही समाधान कर ले यही उनके लिए बड़ी बात होगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से मिल रहे हैं एवं उनसे बातें कर रहे हैं लेकिन जीविका दीदियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की जा रही है जो उनको नागवार गुजर रही है।

बिहार में जल्द होगा तख्तापलट बदलेगी सरकार की तस्वीर- गिरिराज सिंह 3

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जीविका दीदियों की आय बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं और यही वजह है कि आज बेगूसराय में जीविका दीदियों के द्वारा जैविक उर्वरक के साथ-साथ कई चीजों का उपार्जन किया जा रहा है। जिससे जीविका दीदियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। अतः अगर जीविका दीदियों के द्वारा प्रधानमंत्री की प्रशंसा की जाती है तो इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार में शामिल हैं और मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनकी इतनी हिम्मत नहीं है कि धर्म ग्रंथों का अपमान करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से निकाल सकें। कहीं न कहीं यह कहा जा सकता है कि सरकार में भी तेजस्वी हावी हैं और नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री रह गए हैं। साथ ही उन्होंने बिहार की सत्ता में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि हो सकता है जल्द ही बिहार में तख्तापलट हो जाए और सरकार की तस्वीर ही बदल जाए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में कई जगह से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जहां जनगणना के नाम पर छात्रों से काम करवाए जा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान भी इन सब बातों का समाधान नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर उन्होंने राहुल गांधी पर चोट करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी देश में महंगाई की बात कर रहे हैं लेकिन जब यूपीए की सरकार थी तो उस समय ना तो रूस यूक्रेन युद्ध हुआ था और ना ही अन्य कोई विषम परिस्थिति आई थी। लेकिन फिर भी वर्तमान महंगाई दर से यूपीए सरकार की महंगाई दर अधिक थी।

विश्व के कई देशों से भारत की महंगाई दर कम है। दूसरी ओर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कब क्या बोलेंगे यह उन्हें खुद भी पता नहीं है। कभी वह कहते हैं पिछला वाला राहुल गांधी मर गया और यह दूसरा राहुल गांधी है तो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गेंग को जोड़ने का काम कर रहे हैं भारत की जनता सब जानती है। राहुल गांधी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं जहां उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article