खगड़िया: नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में ह‍थि‍यार और जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

01 देशी रायफल,06 देशी कट्टा,10 जिन्दा कारतूस,2 मोबाइल एवं लेवी मांगने का पर्चा एवं मोबाईल बरामद किया

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया एवं बेगुसराय पुलिस के द्वारा संयुक्त छापामारी के क्रम में खगड़िया जिला अंतर्गत बहादुरपुर ओ०पी० थाना क्षेत्र के पोखरा गांव से दो व्यक्ति गिरफ्तार करते हुए उनके आवास से 01 देशी रायफल,06 देशी कट्टा,10 जिन्दा कारतूस,2 मोबाइल एवं लेवी मांगने का पर्चा एवं मोबाईल बरामद किया गया।

- Sponsored Ads-

खगड़िया: नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में ह‍थि‍यार और जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार 2 खगड़िया एवं बेगूसराय जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त छापामारी अभियान में खगड़िया जिला का बहादुरपुर थाना के पोखरा गाँव निवासी महेन्द्र यादव के पुत्र रामबालक यादव एवं रामबालक यादव के पुत्र चंदन यादव उर्फ आलोक कुमार सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है।

खगड़िया: नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में ह‍थि‍यार और जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार 3गौरतलब हो कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदीप यादव,जो कि पूर्व में सक्रिय रूप से नक्सली संगठन से जुड़े हुये हैं,के द्वारा बेगूसराय एवं अलौली थाना क्षेत्र के ईट भट्ठा के मालिकों से पर्चा द्वारा लेवी देने हेतु दबाव बनाया जाता था,नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

खगड़िया: नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में ह‍थि‍यार और जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार 4जहां बेगूसराय जिला के छौड़ाही थानान्तर्गत दर्ज कांड में संदीप यादव को बेगूसराय पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया और उसके द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर खगड़िया जिला के बहादुरपुर थाना के पोखरा गाँव में छापामारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

खगड़िया: नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में ह‍थि‍यार और जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार 5छापामारी दल में बहादुरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार, पु०अ०नि० पवन कुमार सिंह थानाध्यक्ष,छौड़ाही थाना। पु०अ०नि० रामेश्वर प्रसाद यादव, बहादुरपुर ओ०पी०,हवलदार उमेश यादव,बहादुरपुर ओ०पी०। 05.सिपाही प्रदीप कुमार बहादुरपुर ओ०पी०,चालक अशोक कुमार बहादुरपुर ओ०पी०,गृहरक्षक सि० विभूति कुमार बहादुरपुर ओ०पी०। चौकीदार 3/4 दीपक कुमार बहादुरपुर ओ०पी० शामिल थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article