बीहट नगर परिषद क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही से जनता जनप्रतिनिधि दोनों परेशान, नहीं हो रहा विकास कार्य- उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश

DNB Bharat

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उपमुख्य पार्षद ने कहा पानी ऑपरेट को मानदेय नहीं मिलता है,जिस वजह से क्षेत्र के लोगों को पानी आपूर्ती बंद के साथ विभिन्न दैनिक कार्य है रूका। स्थनीय प्रशासन संवेदनहीन -उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार।

डीएनबी भारत डेस्क 

नगर परिषद बीहट कार्यालय कक्ष में उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर नगर परिषद बीहट के सभी क्षेत्रों में हो रहे कार्यों एवं नप बीहट की कार्यशैली पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि हम जन प्रतिनिधि 13 जनवरी को शपथ लिए तब से लेकर आज तक कोई कार्य धरातल पर नहीं हो पा रहा है। जनता इंतज़ार कर रही है की अब हमारे वार्ड में विकास का कार्य होगा। लेकिन कोई कार्य नहीं हो रहा है।‌

- Sponsored Ads-

नगर परिषद बीहट हो जाने के बाद क्षेत्र की जनता को कई प्रकार का टैक्स देना पड़ता है। लेकिन व्यवस्था के नाम पर नप बीहट प्रशासन संवेदनहीन बनी हुई है। जिस कारण जनप्रतिनिधि को जनता के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ता है। मूलभूत आवश्यक कार्य नाला सफ़ाई, आधार कार्ड सुधार, नाले के ढक्कन की मरम्मती, लाइट की सुदृढ व्यवस्था, लाभुकों को आवास योजना की राशि तक नहीं मिल पा रही है।

आठ महीने से सिर्फ़ एक सफ़ाई का कार्य नप बीहट में खानापुर्ती मात्र चल रहा है। सफ़ाई जमादार क्षेत्र भ्रमण नहीं करते हैं। पार्षद और उप मुख्य पार्षद की बात वो नहीं सुनते हैं। पूरे नगर परिषद के सफ़ाई सहित अन्य काम अवरुद्ध है।

जबकि कचड़ा उठाने के लिए 10 छोटी गाड़ी, एक जेसीबी बड़ा, एक जेसीबी छोटा, दो ट्रेक्टर नप बीहट की खड़ी रहती है। इतनी गाड़ियां होने के बाद भी हर घर से कचड़ा का उठाव नहीं हो पाना प्रशासन की उदासीनता और संवेदक की मनमानी नहीं तो और क्या है। यह सब कार्य वाधित का कारण है सफ़ाई जमादार मो नदीम को उपमुख्य पार्षद ने बताया। जिसको लेकर डीएम बेगूसराय से शिकायत भी की गई है।

सड़क पर एवं नाला में बारिश के पानी के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न है। वहीं कचरा कीचड़ में तब्दील होकर दुर्गंध दे रहा है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। नगर प्रशासन से अपील है की आप इसे संज्ञान में लेकर अग्रिम कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पर्व, त्योहार और विपरीत मौसम में भी नहीं कीटनाशक का छिड़काव नहीं होना, पानी ऑपरेट को मानदेय नहीं मिलने के कारण लाभूक नल जल योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article