वीरपुर में अल्टो कार ने मासूम बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हाडीही गांव के समीप की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अल्टो कार ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्चे के मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के मल्हाडीही गांव के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक मासूम बच्चे की पहचान मल्हाडीही गांव निवासी हरिवंश साहनी का 4 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग होली मना रहे थे। इसी बीच बच्चा दुकान पर चॉकलेट खरीदने के लिए चला गया था। तभी तेज रफ्तार अल्टो कार ने उस मासूम बच्चे को कुचल दिया।

मासूम बच्चे को रौंदते ही खून से लथपथ होकर सड़कों पर तड़पने लगा आनन-फानन में परिजनों ने उस मासूम बच्चे को उठाकर इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वीरपुर थाना की पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article