आत्महत्या के नियत से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग

DNB Bharat

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक अधेड़ व्यक्ति स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी में आत्महत्या की नीयत से छलांग लगा दी । स्थानीय मछुआरों ने उसकी जान बचाई। घटना फफौत गांव स्थितपुल घाट की।

डीएनबी भारत डेस्क 

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक अधेड़ व्यक्ति ने स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी में आत्महत्या की नीयत से छलांग लगा दी। स्थानीय मछुआरों ने उसकी जान बचाई। घटना बुधवार की दोपहर फ़फौत गांव स्थित पुल घाट की है। जख्मी अधेड़ की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना अंतर्गत नरहन निवासी राम नाथ राय का 55 वर्षीय पुत्र शंकर राय के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

घटना के बावत स्थानीय लोगो ने बताया कि शंकर नरहन की ओर से आया और अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दिया। पुल से नदी में एक व्यक्ति को कूदते हुए देख बूढ़ी गंडक नदी में मछली मार रहे नाविकों ने तत्क्षण उसे पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। लेकिन इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगो ने तत्काल घटना की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर को दिया। अस्पताल से एम्बुलेंस फ़फौत भेजा गया। जहां से उस व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी खोदावंदपुर लाया गया। घटना की सूचना पाकर जख्मी के परिजन व दर्जनों ग्रामीण खोदावंदपुर हॉस्पिटल पहुंचे । इधर चिकित्सको ने प्राथिमिक चिकित्सा कर घायल वृद्ध व्यक्ति को बेगूसराय रेफर कर दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article