राजेन्द्र पुल पर परिचालन 16 जनवरी की रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा बंद 

DNB Bharat Desk

हथिदह की तरफ से  पुल के स्पेन तीन के सड़क मार्ग का कास्टिंग कार्य किया जयगा।

डीएनबी भारत डेस्क

राजेन्द्र पुल पर एसपी सिंगला कंपनी द्वारा पुल के सड़क मार्ग का कंक्रीट हटाकर नया ढलाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है।16 जनवरी मंगलवार की रात्रि दस बजे से 17 जनवरी की सुबह छह बजे तक राजेन्द्र पुल पर परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

- Sponsored Ads-

राजेन्द्र पुल पर परिचालन 16 जनवरी की रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा बंद  2 उक्त आशय की जानकारी रेलवे ब्रिज मोकामा के अधिकारी ज्योति प्रकाश एवं एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट इंचार्ज अरुण कुमार गुप्ता  ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में हथिदह की तरफ से  पुल के स्पेन तीन के सड़क मार्ग का कास्टिंग कार्य किया जायेगा।

राजेन्द्र पुल पर परिचालन 16 जनवरी की रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा बंद  3इस दौरान कोई व्यवधान नहीं हो। इसको ध्यान में रखते हुए राजेन्द्र पुल पर किसी भी प्रकार के वाहन का परिचालन नहीं किया जाएगा। ताकि ढलाई कार्य में कोई दिक्कत नहीं होगी।

बेगूसराय बीहट संवाददता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

Share This Article