खरीफ महोत्सव कार्यक्रम में घान,मक्का,मरूआ,सामा,ज्वार बाजरा समेत अरहर के बीच के बारे में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को किसानो के बीच खरीफ महोत्सव के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायत के किसान व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। खरीफ महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया राम, प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता,उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, पंसस कमल पासवान,मुखिया गीता देवी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी जय प्रकाश मिश्र,आत्मा प्रखंड अध्यक्ष गंगा चौधरी, कृषि समन्वयक विभेश कुमार,राकेश कुमार,गौरव भारती,रतीश कुमार गुप्ता,किसान राज कुमार चौधरी,रमा कांत चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया राम ने किया । वही मंच संचालन कृषि समन्वयक विभेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी के द्वारा खरीफ फसल के बारे में किसानो को विस्तृत जानकारी दी गयी।  प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसान को खरीफ फसल के लिए एक हजार एकड़ में मक्का की खेती पच्चास प्रतिशत अनुदानित दर पर दिया गया है,

खरीफ महोत्सव कार्यक्रम में घान,मक्का,मरूआ,सामा,ज्वार बाजरा समेत अरहर के बीच के बारे में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण 2वही मरूंआ की खेती के लिए 125 एकड़, सामा की खेती के लिए डेढ़ सौ एकड़, बाजरा पच्चीस एकड़, ज्वार पच्चास एकड़, धान पच्चास एकड़, अरहर पच्चीस एकड़ में खेती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीट कोर्न व बेबी कोर्न की खेती पच्चास प्रतिशत अनुदान पर 1325 रूपये प्रति किलो बीज उपलब्ध कर किया जा रहा है। मौके पर एटीएम ज्ञानेश्वर कुमार,सुरज कुमार,स्वाति कुमारी,सूरेश प्रसाद,विभा कुमारी, अवधेश चौधरी समेत विभिन्न पंचायत से महिला पुरुष किसान मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article