समस्तीपुर: महिला कांग्रेस ने “नारी न्याय,है तैयार हम” मुहीम की शुरुआत

DNB Bharat Desk

 

“नारी न्याय, हैं तैयार हम न्याय का हक मिलने तक” सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने किया।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में “नारी न्याय, हैं तैयार हम न्याय का हक मिलने तक” सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की सम्मानित अध्यक्षता डॉ० सरवत जहां फातिमा ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए क्यों की घर को संवारने और चलाने की संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं की होती है।वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लाई गई महंगाई के कारण सबसे अधिक गृहणियां हीं प्रभावित एवं प्रताड़ित हैं।

- Sponsored Ads-

उज्जवला योजन के नाम पर जो गैस सिलेण्डर उन्हें दिया गया उसे दुबारा भराने की स्तिथि आर्थिक तंगी के करण पैदा नहीं हो सकी इस लिये महिलाओं को चाहिए कि वर्तमान मोदी सरकार को 2024 के आम चुनावों में सत्ता से बेदख़ल करने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता भगत ने महिलाओं को संघटित होने एवं अपनी शक्ति को पहचानने का आवाहन किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को ज़िले प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक ज़िम्मेदारीय दी गईं हैं उसका निर्वाहन पूरी ईमानदारी से यदि किया गया तो समस्तीपुर ज़िला महिला कांग्रेस एक सशक्त संघटन के रूप में उभरेगा।

समस्तीपुर: महिला कांग्रेस ने “नारी न्याय,है तैयार हम” मुहीम की शुरुआत 2इस अवसर पर विशेष आमंत्रित के रूप में समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने कहा की आज की नारियाँ पहले की तरह अबला नहीं हैं तथा वे अपनी शक्ति को पूर्ण रूपेण पहचानती हैं आवश्यकता इस बात की है के वे घरों से निकल कर वर्तमान भ्रष्टाचारी एवं विवेकहीन सरकार को सत्ता से बे दख़ल करने के लिए तैयार हो जाएं। धन्यवाद ज्ञापन जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया।

समस्तीपुर: महिला कांग्रेस ने “नारी न्याय,है तैयार हम” मुहीम की शुरुआत 3इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनिता राम, सीता देवी राम, आभा ठाकुर, देवरानी देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, ललिता कुमारी, सीमा कुमारी, चंचल कुमारी, ऋतु सिंह, शिवानी कुमारी, सविता कुमारी, प्रीति प्रिया, स्वाति प्रिया, किरण देवी, रिंकू देवी, माधवी, रेखा देवी, शांति देवी, जूरेखा खातून, पूजा शर्मा, कंचन देवी, कामिनी देवी राम, रंजीता देवी, सुशीला देवी आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article