खगड़िया के बागमती नदी में पुल निर्माण के दौरान नदी में डुबने से हुई एक मजदूर की मौत,नहीं मिला शव,खोज जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के मलपा रोहियार के बागमती नदी में बनाये जा रहे पुल में कार्य कर रहे एक मजदुर की नदी में डुबने से मौत हो गया। मौत की खबर के बाद मजदूर की खोजबीन की जा रही। बताया जा रहा है की चौथम थाना क्षेत्र के आदाबारी गाँव निवासी स्वयं बंगाली यादव का 45 वर्षीय पुत्र अरुण यादव पुल के पास कार्य कर रहा था,

- Sponsored Ads-

खगड़िया के बागमती नदी में पुल निर्माण के दौरान नदी में डुबने से हुई एक मजदूर की मौत,नहीं मिला शव,खोज जारी 2जहाँ अचानक नदी में कुछ कार्य करने वाले सामान जा गिरा, जहाँ निकालने हेतु अरुण यादव गया की अचानक नदी में समा गया। वहीं डुबने के खबर के बाद आस पास के क्षेत्र के लोग मजदूर को खोजबीन में जुट गया है,

खगड़िया के बागमती नदी में पुल निर्माण के दौरान नदी में डुबने से हुई एक मजदूर की मौत,नहीं मिला शव,खोज जारी 3लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।इधर चौथम सीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया सुचना डुबने का प्राप्त हुआ, एसडीआरएफ गोताखोर को जिला से बुलाया जा रहा है।वहीं परिवार वालों में खबर के बाद मातम छा गया है, रो रो कर बुरा हाल है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article