मुखिया द्वारा तुगलगी फरमान मामले में आया नया मोड़, आरोप लगाने वाले युवक ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के युवक द्वारा मुखिया के द्वारा तुगलकी फरमान सुनाकर 25 ट्रैक्टर गिट्टी और बालू ढोने और मारपीट किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब आरोप लगाने वाले युवकों ने सिरे से इस बात को खारिज कर दिया है।  उनका कहना है कि रात्रि में जब वह घर जा रहा था तो खुला नाली होने के कारण वह गिर पड़ा और गुस्से में आकर मुखिया को गाली दिया था। मुखिया ने उसके साथ मारपीट नहीं की मगर एक दो कठौती बालू ट्रैक्टर में डाला है ।

- Sponsored Ads-

वहीं मुखिया ने भी तुगलकी फरमान की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के कारण कुछ लोग बदनाम करने के लिए इस तरह का अफवाह उड़ा रहे हैं। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article