सेविकाओं के चयन मुक्ति का आदेश निरस्त, सहायिकाओं में हर्ष, लौटेगी काम पर

DNB Bharat Desk

 

राज्य में 18 हजार 2 सौ 56 सेविकाओं, सहायिकाओं को चयन मुक्ति से संबंधित आदेशों को पारित करते हुए चयन से मुक्त कर दिया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संघर्ष समिति के आह्वान पर अपनी पांच सुत्री मांगों को लेकर राज्य भर की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी थी। जिस से नाराज़ होकर विभागीय अधिकारियों ने सेविकाओं, सहायिकाओं को उच्च न्यायालय के आदेशों की हबाला देते हुए पुरे राज्य में 18 हजार 2 सौ 56 सेविकाओं, सहायिकाओं को चयन मुक्ति से संबंधित आदेशों को पारित करते हुए चयन से मुक्त कर दिया था। जिससे सेविकाओं में भय के साथ उहापोह की इस्थिती उत्पन्न हो गई थी।

- Sponsored Ads-

कुछ सेविकाओं, सहायिकाओं ने पदाधिकारियों समेत कुछ दलालों के दवाव में कार्यालय जाकर अपनी योगदान दे दी। आखिरकार चयन मुक्त सेविकाओं, सहायिकाओं की संघर्ष ने रंग लाया सरकार और मंत्रियों से कई दौर की वार्ता के बाद सरकार ने सेविकाओं को सम्मान जनक वेतन बढ़ोतरी और चयन मुक्ति से संबंधित आदेश को निरस्त करते हुए काम पर वापस आने से संबंधित आदेश को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को ज्ञापांक 99 दिनांक 06/01/2024 को पत्र जारी करते हुए आदेश निर्गत किया। जिससे वीरपुर प्रखंड से चयन मुक्त 28 सेविकाओं, सहायिकाओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सेविकाओं के चयन मुक्ति का आदेश निरस्त, सहायिकाओं में हर्ष, लौटेगी काम पर 2 प्रखंड अध्यक्ष नितु ज्यश्वाल जिला संयुक्त महासचिव हस प्रखंड सचिव अलका झा ने इस संबंध में बताया कि सरकार के साथ विभिन्न चरणों के दौरान हुई वार्ता के पश्चात सरकार के द्वारा आश्वासन दिया गया कि सम्मान जनक वेतन में बढ़ोतरी किया जाएगा और चयन मुक्ति के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। जिसके लिए हम सेविका, सहायिका माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article