डीएनबी भारत डेस्क
20 वर्षो में 1 करोड़ 80 लाख जीविका दीदी से जुड़कर आत्मनिर्भर बन समाज की मुख्यधारा में आई। उक्त प्रेरणादायक बातें मंगलवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज स्मिर्ति सभागार में बेगूसराय जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विधान पार्षद सदस्य शिवरानी प्रजापति ने कहीं।

उन्होंने कहा संगठन को मजबूत करते हुए आज के युवा पीढ़ियों को 2005 से पहले के बिहार और आज विश्व के मानचित्र पर उभरता हुआ बिहार में परिवर्तन, कायाकल्प के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी देना होगा। उन्होंने कहा समतामुलक समाज के स्थापना के साथ साथ महिला उत्थान के लिए महिलाओं की शक्ति का पहचान करने वाले एक नेता मात्र नितीश कुमार हैं। उन्होंने आगामी 2 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिला भाग लें यह सुनिश्चित करें बेगूसराय जदयू कार्यकर्ता।
बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने किया। तथा संचालन जदयू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी देवी ने कीं। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी रुदल राय, मुख्य पार्षद नप बीहट बविता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह,दक्षिण बिहार प्रभारी सुप्रिया कुमारी, अनीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह, महिला प्रकोष्ठ नगर रजनी देवी, बीस, जदयू जिला उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह, प्रभात राय, प्रेमलता देवी शकुंतला देवी, अर्चना कुमारी सहित अन्य वक्ताओं ने महिला आरक्षण, शिक्षा में बढ़ावा, बाल विवाह एवं बाल मजदूरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,
विद्यालय में बच्चों को मध्यान भोजन, पोशाक, समानता नौकरी तथा पंचायती राज और प्रदेश वो राष्ट्र नेतृत्व में महिलाओं को आरक्षण एवं उचित सम्मान देने, संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार पुर्वक चर्चा किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रुपेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ वार्ड पार्षद नेहा पटेल, प्रखंड अध्यक्ष मिडिया सेल धर्मवीर कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, अशोक सिंह, संगीता देवी, सीमा देवी, रामपुकारी देवी, भाग्य श्री, बबिता देवी, निशा कुमारी, गायत्री देवी सहित अन्य उपस्थित रहीं।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट