विदाई सम्मान सह नवनिर्मित प्लस टू भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत समसा दो पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय मकदमपुर के सहायक शिक्षक रामविलास राय के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह के साथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह प्लस टू के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र मेहता, विशिष्ट अतिथि प्रमुख जलस देवी, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्रजेश कुमार कैव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छविलापुर के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत बुके एवं चादर देकर किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामनिवास राय को माला व उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि सरकारी सेवा में यह क्षण बड़ा ही दुखदायी होता है। खास कर शिक्षण कार्य का एक विशेष योगदान होता है, जिसमें हम कुम्हार की तरह बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं। उनसे हमारा जुड़ाव हो जाता है। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। मौके पर उपस्थित वक्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भावुक अंदाज में अपनी-अपनी बात रखी। वहीं सहयोगी शिक्षकों ने साथ बिताए क्षणों भावुक अंदाज में याद किया। इस अवसर प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम पासवान, प्रधानाध्यापक अंगद पंडित, प्रेमचंद कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक अबुल खैर अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, कैसर, मो गालीब सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षिका एवं ग्रामीण मौजूद थे। वही कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार पासवान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article