जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने माना विफल है ‘शराबबंदी’, बताया कारण…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने माना कि बिहार में शराबबंदी कानून सफल नहीं है। शराबबंदी कानून का समर्थन सभी पार्टी ने किया लेकिन क्रियान्वयन में नीचे के स्तर के गड़बड़ी के कारण सफल नहीं हो पा रहा है। ताड़ी का मामला ज्यादा परेशान कर रहा है। नशा नहीं करे सब लोग बोलते है इसके लिए सबों को जरूरी है कानून को सफल बनाने की।

- Sponsored Ads-

शराबबंदी कानून की समीक्षा पर कुशवाहा ने कहा कि किसी व्यक्ति या दल के कहने पर कानून नहीं बना है इसके लिए समीक्षा की कोई जरूरत नहीं है लेकिन ताड़ी को लेकर समीक्षा की जरूरत है। उन्होने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा कि जो भाजपा के साथ रहेगा उसकी नैतिकता रहेगा चाहे वह कितना भी अनैतिक क्यों न हो। उन्होने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किये गये कटाक्ष पर कहा कि भाजपा की परिभाषा के अनुसार कोई नैतिक और अनैतिक नहीं होगा। बिहार की जनता जिसको चाह रही है परिभाषा गढ़ने का दायित्व उन पर हीं है क्या।

शराबबंदी कानून को लेकर विधानसभा का सत्र सही से नहीं चल पाने को लेकर कहा कि सदन चलाने में भी विपक्ष रूचि नहीं ले रही है। सदन चलाना पक्ष व विपक्ष दोनों का दायित्व है। जो रवैया भाजपा का है उसे बिहार की जनता देख रही है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article